Sajid Khan: फिल्ममेकर साजिद खान पर मॉडल ने लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप, किया सनसनीखेज खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 12 Nov 2022

मुंबई। Sajid Khan: फिल्ममेकर साजिद खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। उन पर कई एक्ट्रेस और मॉडल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और पीड़ितों की यह लिस्ट कम होने की बजाय बढ़ती चली जा रही है। सलोनी चोपड़ा, शर्लिन चोपड़ा, रानी चटर्जी और कनिष्का सोनी के बाद एक और नाम मीडिया में सर्कुलेट हो रहा है, जिसने साजिद खान की गंदी हरकतों पर से पर्दा हटाया है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

बिग बॉस के घर में साजिद खान आंख-मिचौली का गेम खेल रहे हैं। पिछले दिनों शो में उनका वायलेंट और गंदा बिहेवियर देखने को मिला था, जब वह गौतम विज को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। साजिद का यह बिहेवियर उन सभी फैंस के लिए शॉकिंग था, जिन्हें शर्लिन चोपड़ा, रानी चटर्जी जैसी मॉडल-अभिनेत्रियों के आरोप झूठे लग रहे थे। लेकिन एक और मॉडल ने साजिद पर गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है।

मॉडल और अभिनेत्री रहीं शीला प्रिया सेठ ने एक इंटरव्यू में बताया कि आज से 14 साल पहले यानी 2008 में साजिद ने उनके साथ क्या किया था। तमिल, तेलुगू, मलयालम और अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकीं शीला ने कहा, ‘मेरी निर्देशक साजिद से पहली मुलाकात 2008 में हुई थी। जब मैंने उनसे उनकी आने वाली फिल्म में मुझे कास्ट करने के लिए कहा तब उनकी कुछ हरकतों से मैं दंग रह गई।’

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

शीला ने बताया कि साजिद उन्हें कितनी गंदी तरह से घूर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘वह लगभग पांच मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देखता रहा और कहा कि तुम्हें सर्जरी करवानी चाहिए क्योंकि तुम्हारे स्तन बॉलीवुड के लिए पर्याप्त नहीं हैं।’ उन्होंने यहां तक कहा कि इसके लिए उन्हें कुल तेलों से रोजाना मालिश करनी चाहिए।

शर्लिन चोपड़ा ने खोले थे साजिद के गंदे राज

शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के बारे में जब से उनके बिहेवियर की कुछ बातें बताई हैं, तब से साजिद का मामला और बढ़ गया है। शर्लिन ने आरोप लगाया है कि 2005 में साजिद ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर उसे छूने के लिए कहा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *