Shah Rukh Khan Mumbai Airport Controversy: शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका, 18 लाख की विदेशी घड़ियां बरामद, 7 लाख रुपए का जुर्माना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 12 Nov 2022

मुंबई। Shah Rukh Khan Mumbai Airport Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कस्टम (Customs Officer) ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख शुक्रवार रात को शारजाह से आ रहे थे। उनके पास महंगी घड़ियां और उनके कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपये थी। इन घड़ियों के लिए शाहरुख को 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचे थे। यहीं T-3 टर्मिनल पर शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे रेड चैनल पार करते समय कस्टम ने शाहरुख खान और उनकी टीम को रोका था। उनके बैग की जांच में Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी, ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली। साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले थे।

शाहरुख को छोड़ा, बॉडीगार्ड ने भरी पैनाल्टी

एयरपोर्ट पर घंटे भर चली कार्रवाई के बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को जाने दिया गया, लेकिन शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि और टीम के बाकी सदस्यों को रोक लिया गया। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि ने ही 6 लाख 87 हजार रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकाई। प्रोसेस पूरा होने में सुबह 8 बज गए। इसके बाद ही कस्टम अधिकारियों ने रवि को छोड़ा।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जुर्माने की रकम शाहरुख खान के क्रेडिट कार्ड से चुकाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान अपनी टीम के साथ एक बुक लॉन्च इवेंट में शामिल होने प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से दुबई गए थे। इसी प्लेन से वे शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

शाहरुख 11 नवंबर को UAE के एक्सपो सेंटर पहुंचे थे। वहां शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 के 41वें एडिशन में भाग लेने पर उन्हें ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *