Punjab News: पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, SHO को किया लाइन हाजिर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 13 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana News) में थाना साहनेवाल (Sahnewal) के एचएसओ (SHO) कंवलजीत सिंह को एसीपी (ACP) ने लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह द्वारा बीती रात गांव कनेच के नजदीक एक ट्रक चेकिंग के लिए रोका गया था।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

जानकारी के मुताबिक ट्रक में लोड किया गया सामान चोरी का था, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं, इसकी जानकारी एसएचओ ने अपने सीनियर अधिकारी को भी नहीं दी। मामले में जो कार्रवाई होनी चाहिए थी वह भी नहीं हुई।

SHO कवलजीत सिंह द्वारा रोके गए ट्रक व चोरी के सामान के बारे किसी ने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद ACP वैभव सहगल ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। SHO कंवलजीत सिंह को जांच के दायरे में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पता चला है कि SHO कंवलजीत सिंह ने कोई चोरी का सामान पकड़ा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी नहीं लाया। इस मामले में ACP ने एक्शन लिया है। मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल अभी SHO कंवलजीत सिंह को भी जांच में रखा गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *