Canada News: कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर, जाने क्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 14 Nov 2022

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा की सेना में अब भारतीय मूल के नागिरक भी घोषित हो सकेंगे। कनाडा ने हाल में घोषणा की है कि उनके देश में स्थाई निवासी का दर्जा पाए लोग भी अब सेना में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।

कनाडा की सेना (Canada Army) में इन दिनों कम भर्ती के आंकड़ों से जूझ रही है। इस फैसले से पांच साल पहले रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस ने घोषणा की थी कि वो अपनी “पुरानी भर्ती की प्रक्रिया” को बदल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

सीटीवी (CTV) के अनुसार, इसका मतलब यह है कि कनाडा में 10 साल से रह रहे स्थाई नागरिक अब कनाडा की सेना के लिए अप्लाई कर सकेंगे। स्थाई निवासी इससे पहले केवल स्किल्ड मिलिट्री फॉरेन एप्लीकेंड एंट्री प्रोग्राम (SMFA) के लिए योग्य थे। इसमें ऐसे व्यक्तियों को भर्ती किया जाता था जिसने ट्रेनिंग कॉस्ट घटे या कोई खास काम पूरा होता हो, जैसे प्रशीक्षित पायलट या डॉक्टर।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

अब बदले हुए नियमों के अनुसार, उम्मीदवार कनाडा का नागरिक होना चाहिए और 18 साल से अधिक उम्र होनी चाहिए या फिर 16 साल अगर उनके माता-पिता की सहमति हो। उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पा होना चाहिए। अगर वो अफसर बनने की योजना बना रहे हैं तो कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही स्थाई नागरिक होने की शर्त भी पूरी होनी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *