Children’s Day 2022: बाल दिवस पर दे इन मैसेज से शुभकामनाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 14 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Children’s Day 2022: आज 14 नवंबर 2022, सोमवार को देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। नेहरू जी को बच्चों से इतना ज्यादा प्यार करते थे कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इस कारण नेहरू जी की याद में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। उनका जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को हुआ था।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

ऐसे में उनके जन्मदिन 14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस के दिन स्कूलों में कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। खेल-कूद, वाद विवाद गोष्ठियां, अन्त्याक्षरी, नृत्य संगीत, निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताएं होती हैं। विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। बाल दिवस राष्ट्र के भविष्य के कर्णधारों में सद्गुणों के बीज बोने का दिन है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

चाचा नेहरु का इस देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। 1947 में स्वतंत्रता मिलने के बाद उनकी काबिलियत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें देश की कमान सौंपी। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में देश की बागडोर सफलतापूर्वक संभाली और मुल्क उन्नति की ओर अग्रसर हुआ। आज उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देने का दिन है। बच्चों से लेकर बड़े तक इस दिन को अपनी बचपन की याद ताजा करते हैं।

ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो
भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन
वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी।

बाल दिवस है चाचा का जन्मदिवस,
ये है हम सबको प्यारा,
काश आज भी होते हमारे साथ चाचा प्यारे,
इनका प्यार है सबसे न्यारा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *