Children’s Day 2022: इनोसेंट हार्ट्स में धूमधाम से मनाया गया बाल-दिवस

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Children’s Day 2022: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (जी.एम.टी, लोहारां, सी.जे.आर, रॉयल वर्ल्ड, कपूरथला रोड) में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल-दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इनोकिड्स के प्री-प्राइमरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चाचा नेहरू बन उनके प्रति अगाध प्रेम अभिव्यक्त किया। चाचा नेहरू जैसे परिधान धारण किए बच्चे बड़े मोहक लग रहे थे। बच्चों ने देशभक्ति की कविताएँ, गायन गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग लिया।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इसके अतिरिक्त बच्चों ने बैलून, बॉल होल्डर, रिंग्स, ऐलीफेंट विद रिंग्स, पेपर प्लेट आदि गेम्स का खूब आनंद उठाया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन व उनके कार्यों से अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू जी के जन्मदिवस पर कविताएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों से कार्ड-मेकिंग एक्टिविटी करवाई गई तथा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों से बाल-दिवस पर अनुच्छेद लिखवाया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम बाल-दिवस के रूप में मनाते हैं। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था, जिसके कारण आज भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं।

उन्होंने बच्चों को बाल-दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा चाचा नेहरू के बच्चों से प्यार व देश के लिए दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाते हुए उन्हीं की तरह संयमी, साहसी तथा व्यवहार-कुशल बनने की प्रेरणा दी।

https://youtu.be/gxqxrxXgemY




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *