Doodle for Google: श्लोक मुखर्जी ने जीता डूडल फॉर गूगल का खिताब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 14 Nov 2022

डेली संवाद, कोलकाता। Doodle for Google: देश आज, 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मना रहा है। चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है सर्च इंजन गगूल (Google) ने भी चिल्ड्रन्स डे के मौके पर खास डूडल (Doodle) बनाया है। जिसमें कोलकाता के छात्र श्लोक मुखर्जी द्वारा बनाई गई पेंटिंग को प्रदर्शित करते हुए उन्हें विजेता घोषित किया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

श्लोक मुखर्जी की तरफ से बनाए गए इस खास डूडल को आज पूरे दिन Google India को होम पेज पर दिखाया जाएगा। गूगल आज के इस खास दिन तो Doodle For Google 2022 प्रतियोगिता के विजेता के आर्टिस्टिक वर्क के साथ सेलिब्रेट कर रहा है।

बता दें, इस प्रतियोगिता में देश के 1,15,000 बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिसमें श्लोक मुखर्जी की तरफ से क्रिएट किए गए डूडल को सबसे ज्यादा वोटिंग मिली। जैसे ही विनर की अनाउंसमेंट हुई, गूगल ने इसे होम पेज पर ले लिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

गूगल हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है, जिसे दुनिया के अलग-अलग देशों में मनाया जाता है। इस प्रतियोगिता में देश का हर स्कूली बच्चा हिस्सा लेता है और अपने आर्ट वर्क का प्रदर्शन करता है। वोटिंग के बाद ही विजेता का डूडल Google के होमपेज पर लगाया जाता है।

प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वाले बच्चे को कॉलेज में पढ़ने के लिए 30,000 डॉलर की स्कॉलरशिप, अपनी आर्ट वाले डूडल वाली T-Shirt, एक गूगल क्रोमबुक और एक डिजिटल डिजाइन टैबलेट दिया जाता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *