Drug Rackets Busted: एक पखवाड़े में 42 किलो हेरोइन, 18 किलो अफ़ीम, 12 किलो गाँजा, 14.80 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 513 नशा-तस्कर काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 14 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Drug Rackets Busted: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई नशों के विरुद्ध जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने पिछले दो हफ़्तों में राज्य भर में से नार्कोटिक ड्रग्ज़ एंड साईकोट्रोपिक सब्सटेंस (एन.डी.पी.एस.) के अंतर्गत 42 व्यापारिक मामलों समेत 406 एफ.आई.आरज़ दर्ज करके 513 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने आज यहाँ एक प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस ने 42.36 किलो हेरोइन, 18 किलो अफ़ीम, 12 किलो गाँजा, 9 क्विंटल भुक्की और फार्मा ओपीऑयड्ज़ की 74 हज़ार गोलियाँ/कैप्सूल/टीके/शीशियाँ बरामद करने के अलावा उनके कब्ज़े से 14.80 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

उन्होंने कहा कि 5 जुलाई, 2022 को भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के अंतर्गत पिछले दो हफ़्तों में एनडीपीएस मामलों में 46 और भगौड़े गिरफ़्तार किये जाने से गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 429 हो गई है। गौरतलब है कि डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी. पी.) पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी थीं कि वह हरेक मामले ख़ास तौर पर ड्रग रिकवरी से सम्बन्धित मामलों में अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जांच करें, चाहे यह नशे की मामूली मात्रा की बरामदगी ही हो।

गौरतलब है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने सम्बन्धी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पंजाब पुलिस द्वारा सीमावर्ती राज्य पंजाब से नशे की बीमारी पर नकेल कसने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाए जा रहे हैं।

डीजीपी द्वारा सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सभी नामी नशा-तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा-तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान के सख़्त हुक्म दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा-तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाये, जिससे उनसे नाजायज राशि बरामद की जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *