Jalandhar News: जगतार सिंह संघेडा ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का सभाला पदभार, बोले – करप्ट मुलाजिम दफ्तर न आएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 14 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust)  के चेयरमैन जगतार सिंह संघेडा (Jagtar Singh Sanghera) ने आज विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। ट्रस्ट के दफ्तर में एक सादे समारोह के दौरान ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर सकारात्मक रूख अपनाते हुए ट्रस्ट की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट शहरवासियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और शहर की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगें।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नई जन हितैषी योजनाएं बनाने के अलावा ट्रस्ट की जिन योजनाओं में आवंटियों को परेशानी हो रही है। उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और उनको राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट को वित्तीय संकट से बाहर निकालकर कर्ज मुक्त करने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस अवसर पर विधायक रमन अरोडा ने पद संभालने पर जगतार सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह ट्रस्ट की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करते हुए अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *