डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) के चेयरमैन जगतार सिंह संघेडा (Jagtar Singh Sanghera) ने आज विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। ट्रस्ट के दफ्तर में एक सादे समारोह के दौरान ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर सकारात्मक रूख अपनाते हुए ट्रस्ट की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट शहरवासियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और शहर की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगें।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नई जन हितैषी योजनाएं बनाने के अलावा ट्रस्ट की जिन योजनाओं में आवंटियों को परेशानी हो रही है। उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और उनको राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट को वित्तीय संकट से बाहर निकालकर कर्ज मुक्त करने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
इस अवसर पर विधायक रमन अरोडा ने पद संभालने पर जगतार सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह ट्रस्ट की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करते हुए अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाएंगे।
ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਕੋਰੀਡੋਰ ਪ੍ਰਤੀ 42 ਲੱਖ ਕੀਤੇ ਸੀ ਖਰਚ ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਕਦਰ
https://youtu.be/8ZIQrKoz8B4