Crime News: पंजाब में चाचा की हवस का शिकार बनी 11 वर्षीय मासूम भतीजी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 15 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Crime News: खबर आ रही है लुधियाना से। जहां एक चाचा ने अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना लिया है। शराब के नशे में अपनी हवस को मिटाने के लिए चाचा ने 11 वर्षीय मासूम बच्ची को अपना शिकार बना डाला और खून के रिश्ते को ताड़ ताड़ कर दिया। जिसके तहत अब थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

बच्ची का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं इंस्पेक्टर संदीप कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान हैबोवाल निवासी राजपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने समराला चौक से सटे हरचरण नगर निवासी समरता कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की की माँ की मौत हो चुकी है और वह 4 बहनें हैं। पिता भी शराब पीने का आदी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

पुलिस ने बताया कि उसका चाचा भी शराब पीने के बाद रात के समय अकसर उसे तंग परेशान करता है। कुछ दिन पहले उसने मासूम को नशे की गोली खिलाने के बाद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *