⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 177 शब्द|📅 15 Nov 2022
डेली संवाद, जालंधर। DMC Hospital: शहर में बिना सीएलयू और नक्शे के बन रही इमारतों पर कार्रवाई जारी है। नगर निगम ने अब शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित डीएमसी अस्पताल (DMC Hospital) को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करते हुए नगर निगम ने डीएमसी अस्पताल के मालिक से इमारत से सभी दस्तावेज तलब किया है।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
जानकारी के मुताबिक निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश और ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने आज शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित डीएमसी अस्पताल को नोटिस जारी कर दिया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
निगम अधिकारियों के मुताबिक डीएमसी अस्पताल की इमारत का सीएलयू औऱ नक्शे समेत अन्य कागजात मांगे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक उक्त इमारत की शिकायत कई दिनों से आ रही थी। शिकायत के आधार पर अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है।
ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬਾਰੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ ਨਾਲੇ ਸੁਣੋ ਕਿਹੜੇ ਬਾਬੇ ਦੀ ਲਾਈ ਕਲਾਸ? live ਵੱਡੇ ਖੁਲਾਸੇ








