Fire In Wool Warehouse: ऊन के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 15 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Fire In Wool Warehouse:  पंजाब के जिला लुधियाना में आज वूलन के गोदाम में भयंकर आग लग गई है। आग लगने से लाखों का माल और एक स्विफ्ट कार जलकर राख हो गई। घटना माया पुरी की है। आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग किस वजह से लगी अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण है की पड़ोस का घर भी चपेट में आ गया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

आस पास के लोगों ने जैसे ही देखा कि गोदाम से बाहर आग की लपटें आ रही थी तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके साथ वहां के लोग खुद भी पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते रहे। देखते ही देखते आग बढ़ गई। फिलहाल अभी तक करीब 7 से 8 गाड़ियां फायर ब्रिगेड के लग चुकी है। आग इतनी भयंकर लगी है कि कई किलो मीटर दूर से ही आग का धूंआ शहर में नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

गोदाम के अंदर मालिक की 2 गाडिय़ा भी खड़ी थी। जोकि आग की चपेट में आ गई। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। क्योंकि, जहां आग लगी है, वह सारा इलाका होजरी वेस्ट के गोदाम से भरा पड़ा है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *