Donald Trump: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर उतरने का किया ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, अमेरिका। Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर उतरने का ऐलान किया है। ट्रंप ने बुधवार को पुष्टि की है कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार होंगे।

इस संबंध में ट्रंप ने संघीय चुनाव आयोग के समक्ष आधिकारिक दस्तावेज जमा कर दिए हैं। ट्रंप ने हाल ही में इसके संकेत भी दिए थे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरेंगे और अपने इरादों को बहुत जल्दी जनता के सामने स्पष्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

पिछले चुनाव में जो बाइडन के सामने ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा था। वे 2024 में तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरेंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार का उनका चुनावी अभियान पिछले दोनों बार से बिल्कुल अलग होगा। ट्रंप ने कहा कि मैं आज रात अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पूरी दुनिया में अमेरिका की ताकत और चमक को फिर से वापस लाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

ट्रंप ने अपनी दावेदारी का ऐलान करते समय बाइडन सरकार पर जमकर निशाना साधा। ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडन सरकार में अमेरिका की छवि को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि बाइडन सरकार को 4 और साल ना मिलें। उन्होंने कहा कि बाइडन सरकार ने लाखों अमेरिकियों को दुखी किया है। दुनियाभर में अमेरिका की जो पहचान थी, उसे काफी नुकसान हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *