Farmer Protest: सरकार द्वारा मांगे ना मानने पर किसानों ने किया नेशनल हाईवे जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Farmer Protest: गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसानों की मांगों को स्वीकार करने के बाबजूद भी लागू ना करने के विरोध में प्रदेश में अलग-अलग 6 जगहों पर चाका जाम का आह्वान किया गया। इसी कड़ी में बठिंडा दिल्ली स्टेट हाईवे पर तलवंडी साबो थाना चौक पर किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

विरोध की कमान महिलाओं ने संभाली। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पंजाब सरकार लगातार बैठक कर उनकी मांगों को लागू नहीं कर रही है, जिसके विरोध में गैर राजनीतिक किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गुलाबी सुंडी से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

बुधवार काे राजपुरा पटियाला रोड़ पर धरेड़ी जट्‌टां, फरीदकोट टहिणा टी-प्वाइंट, अमृतसर में भंडारी पुल, तीन कोनीयां पुल मानसा रोड, मुकेरियां नजदीक और तलवंडी साबो सड़क आदि जगहों पर चक्का जाम किया गया। किसानों को धान की सीधी बिजाई करने पर 1500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की गई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ।

इसके अलावा अन्य किसानों की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 18 नवंबर को गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी जिसमें तीखे संघर्ष की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही किसान नेताओं का कहना है कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने किसानाें से कई वायदे किए थे, जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *