Indian Stocks: बंपर कमाई करवा सकते है ये स्टॉक्स, विदेशी निवेशकों ने खरीदे एक लाख करोड़ रुपये के शेयर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Indian Stocks: भारतीय शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की शेयरहोल्डिंग 19 फीसदी पर आ गई है। यह दस साल के न्यूनतम स्तर पर है। इसके बावजूद एफआईआई ने सितंबर तिमाही में 10 स्टॉक्स में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की है। इनमें जोमैटो (Zomato) और आईटीसी (ITC) शामिल हैं। सितंबर तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 764 शेयरों में हिस्सेदारी खरीदी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

PRIME डेटाबेस के मुताबिक टाटा स्टील (Tata Steel) में सबसे अधिक 24,989 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी में 244.42 करोड़ शेयर खरीदे। सितंबर तिमाही में टाटा स्टील के शेयरों में 14 फीसदी से अधिक तेजी आई।

एफआईआई की खरीदारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर डिफेंस सेक्टर की सरकारी नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के 87.89 करोड़ शेयर खरीदे थे जिनकी कीमत 22,000 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

एफआईआई ने पिछली तिमाही में जोमैटो में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। कंपनी का शेयर अभी अपने इश्यू प्राइस 76 रुपये से कम पर ट्रेड कर रहा है। एफआईआई ने कंपनी के 139 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे जिनकी कीमत 8,057 करोड़ रुपये है। एफआईआई ने आईटीसी में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। सितंबर तिमाही में एफआईआई ने इस कंपनी के 10.39 करोड़ शेयर खरीदे जिनकी कीमत 3,200 करोड़ रुपये से अधिक थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *