Jalandhar News: ए.एस.आई संजीव कुमार के परिवार के साथ सत्वना व्यक्त करने पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: 5 नवंबर 2022 को दिन शनिवार को ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार होने से जालंधर ट्रैफिक पुलिस में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार की मौत हो गई थी। आज उनके परिवार द्वारा रस्म पगड़ी शिव मंदिर गांव घुग्याल के जिला होशियारपुर में की गई। इस दौरान जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने शिव मंदिर पहुंचकर संजीव कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

रमन अरोड़ा ने परिवार को विश्वास दिलाया कि जालंधर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन-रात एक कर रही है और जल्द से जल्द संजीव कुमार की मौत के जिम्मेदार अपराधी पुलिस की गिरफ्तार में होंगे। और विधायक रमन अरोड़ा ने कहा इस बारे में प्रतिदिन मेरी पुलिस कमिश्नर और उच्च अधिकारियों से बात हो रही है। हम जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करेंगे।

विधायक रमन अरोड़ा ने संजीव कुमार के परिवारिक सदस्यों को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की तरफ से हर संभव सहायता दिलवाने का भी विश्वास दिलाते कहा कि संजीव कुमार जालंधर ट्रैफिक पुलिस का एक बहुत ही ईमानदार और मेहनती मुलाजम था। जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान हर दिन पूरी ही मेहनत ईमानदारी और निष्ठा के साथ ड्यूटी को निभाया है। जालंधर शहर में लंबे समय तक ट्रैफिक विभाग में कार्यरत करते हुए और कहा कि संजीव कुमार ने जालंधर की विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं निभाई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा यह परिवार हमारा अपना परिवार है और हम इस परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में एक परिवारिक सदस्य की तरह उपस्थित हुए हैं और परिवार के बच्चों के प्रति जितनी जिम्मेदारी रिश्तेदारों की है उतनी ही जिम्मेदारी हमारी और पंजाब सरकार की है। जिसे हम पूर्ण रूप से निभाएंगे।

आज पंजाब पुलिस जालंधर ट्रैफिक के मुलाजिमों द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ट्रैफिक प्रीतकमल सिंह के माध्यम से जो वित्तीय सहायता संजीव कुमार के परिवार को भेंट की गई उसमें विधायक रमन अरोड़ा ने भी अपना योगदान दिया और साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता को जल्द से जल्द परिवार तक पहुंचाने का वादा किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *