Jalandhar News: जालंधर में IT Raid का जाल बुनने वाले क्या खाली हाथ रह गए?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में 10 नवंबर को तीन प्रमुख व्यवसायियों पर 4 दिन तक चली आईटी की रेड अभी तक चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर के प्रमुख उद्योगपति के साथ शराब सिंडिकेट और निवेशक के विभिन्न ठिकानों पर हुई रेड में हालांकि आईटी विभाग द्वारा क्या धरपकड़ की गई इसका खुलासा नहीं हुआ है। सिवाय शराब सिंडीकेट के ऑफिस से मिली 38 लाख की नगदी के।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

सूत्रों के मुताबिक रेड के बाद इस हाईप्रोफाइल मामले में एक बड़ा दिलचस्प मोड सामने आया है। छापेमारी के दौरान यह खबर सामने आ रही थी कि ज्योति चौक (भगवान वाल्मीकि महाराज जी चौक) क्षेत्र में स्थित ऑफिस के निवेशक आम आदमी पार्टी का नेता है और इसके सीधे संबंध आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से हैं।

रेड का कनेक्शन हिमाचल और गुजरात में हो रहे चुनावों से है, जहां आम आदमी पार्टी को करोड़ों की फंडिंग की जानी है। इस आईटी रेड की समाप्ति के 2 दिन बाद अब यह खबर सामने आ रही है कि उक्त निवेशक का आम आदमी पार्टी से तो क्या किसी भी राजनीतिक दल से कोई नजदीकी संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

विभागीय सूत्रों के अनुसार रेड के बाद हुई प्रारंभिक जांच में हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर आप नेता द्वारा की जाने वाली फंडिंग की खबरें भी सच्चाई से परे है। फिलहाल अभी तक विभाग ने किसी भी तरह की आधिकारिक स्टेटमेंट अभी तक नहीं आई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *