Poland Missile Attack: पोलैंड में गिरी मिसाइल पर अमेरिकी अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, यूक्रेन। Poland Missile Attack: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) के बीच पोलैंड में मिसाइल गिरने के बाद पूरी दुनिया में खलबली मच गई। नाटो सदस्य देशों ने त्योरियां चढ़ा लीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर जमकर आरोप लगाए लेकिन अमेरिका ने अब जो खुलासा किया है, वह यूक्रेनी राष्ट्रपति के लिए शर्मिंदगी से कम नहीं है। अमेरिका के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच बताती है कि जो मिसाइल पोलैंड पर गिरी थी, वह इनकमिंग रूसी मिसाइल का जवाब देने के लिए यूक्रेन की सेना की ओर से छोड़ी गई थी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

मंगलवार को रूस की ओर से यूक्रेन के तमाम शहरों पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी गई थीं। इस घटना में पोलैंड के दो नागरिकों की मौत हो गई। दावा किया जा रहा था कि रूस ने पोलैंड पर मिसाइल अटैक किया है। दरअसल, यूक्रेनी सेना ने मिसाइल को रूस के जवाबी हमले का जवाब देने के लिए दागा था, लेकिन ये गलती से पोलैंड में गिर गई।

इस मामले में पोलैंड ने रूस के राजदूत को तलब कर लिया है। पोलैंड के विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता लुकाज जसीना ने कहा कि हमने घटना को लेकर तत्काल विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि 15 नवंबर को रूस की ओर से यूक्रेन पर भारी गोलाबारी की गई और सेना ने उसके संरचनात्मक ढांचे को भी तबाह कर दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

दोपहर 3.40 बजे रूस निर्मित मिसाइल लुबेल्स्की प्रांत के ह्रुबिजोव जिले के प्रेजवोडो गांव पर गिराई गई और इसके परिणामस्वरूप पोलैंड गणराज्य के दो नागरिकों की मौत हो गई। इसलिए पोलैंड के विदेश मंत्री जबिग्न्यू राऊ ने रूस के राजदूत को तत्काल तलब किया है और इस घटना पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *