Punjab News: पुलिस ने 151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल अफीम भट्टी में जलाकर की राख

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 190 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी के खिलाफ कदम उठाते हुए पंजाब पुलिस ने बीते दिन अमृतसर में भट्टी में जलाकर 151 किलो हेरोइन और 800 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 11 क्विंटल अफीम को नष्ट कर दिया। इन नशीले पदार्थों को आईजीपी काउंटर इंटेलीजेंस राकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय नशा निस्तारण समिति ने नष्ट किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस मौके पर हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह, एआईजी सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा और डीएसपी एसएसओसी हरविंदरपाल सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

पंजाब पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एसएसओसी, अमृतसर और फाजिल्का में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 के तहत दर्ज मामलों से संबंधित नशीले पदार्थों को कल खन्ना पेपर मिल अमृतसर में नष्ट कर दिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *