Punjab News: पंजाब में लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग महिला से लूटपाट, 2 लाख की नकदी भी छीनी

Daily Samvad
2 Min Read
Robbed
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में लूटपाट के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है लुटेरे बेखौफ होकर लूट को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के मॉडल टाउन से सामने आया है। जहां बाइक सवार दो बदमाश बुजुर्ग महिला के हाथ में पकड़ा पर्स झपट कर ले गए। उसके बाद बुजुर्ग और उसके बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आस पास के लोगों ने उस बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार वहां से भागने में कामयाब रहें।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

यह मामला मॉडल टाउन चार खंबा रोड से है। उन्होंने बताया की पर्स में 2.50 लाख की नकदी और दुकान की चाबी थी। एएसआइ बलविंदर सिंह ने बताया कि यह केस पाखोवाल रोड स्थित पंजाब माता नगर निवासी कंवरदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अपने बयान में उसने बताया कि माडल टाउन के चार खंबा रोड पर उसकी गुर टाय के नाम से खिलौनों की दुकान है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

गत 3 नवंबर की रात 10.30 बजे वो दुकान बंद करके अपनी 62 वर्षीय माता गुरमीत कौर के साथ बाहर खड़ी कार में सवार होने जा रहा था। तभी वहां बाइक पर सवार होकर बदमाश आए उन्होंने मां के हाथ से पर्स झड़पा और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है जिसे कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *