डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे कानून-व्यवस्था के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने शासन काल के दौरान अपराधियों को संरक्षण देने वाले अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह तालिबान द्वारा शांति की वकालत करने जैसा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार के शासनकाल में जेल की दीवार तोड़ने की घटनाएं हुई। बेटी की इज्जत बचाने के लिए पुलिस अधिकारी को बाजार में गोली मार दी गई। उन्होंने गैंगस्टरों को संरक्षण देकर पंजाब में डर का माहौल पैदा किया। अब वे लोग पंजाब की अमन शांति पर सवाल उठा रहे हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे तालिबान द्वारा शांति की वकालत करने जैसा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और राज्य का सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई लेकिन फिर भी हमारी सरकार ने पंजाब में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखी है।
उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों की तुलना में पंजाब में अपराध दर बहुत कम है। फिर भी हम बंदूक-संस्कृति पर नकेल कसने और पिछली सरकारों बिना जांच-पड़ताल के जारी बंदूक लाइसेंस की समीक्षा करने जैसे कदम उठा रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति और बेहतर बने।
ਨਛੱਤਰ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਸਦਮਾ, ਪਤਨੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਕੱਲ ਸੀ ਪੁੱਤ ਦਾ ਵਿਆਹ
https://www.youtube.com/watch?v=wMW0G25Suww&t=3875s