Badminton Championship: जालंधर और गुरदासपुर में होगा टीम चैंपियनशिप का खिताबी मुक़ाबला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 17 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Badminton Championship: पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षण में ओलंपियन दीपांकर बैडमिंटन एकेडमी की तरफ से करवाई जा रही पंजाब स्टेट जूनियर एवं इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप 2022 (अंडर 19) का वीरवार को शुभारम्भ हुआ।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

20 नवंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप का उद्घाटन रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में मशहूर कंपनी लि-निंग के उत्तर भारत प्रमुख सुमित शर्मा ने किया। इस अवसर पर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनुपम कुमरिया भी उपस्थित थे।

ली-निंग उत्तर भारत प्रमुख सुमित शर्मा को सम्मानित करते पूर्व अंतर राष्ट्रीय खिलाडी सतीश कोहली। साथ खड़े पीबीए सचिव अनुपम कुमारिया और डीबीए सचिव रितिन खन्ना।
ली-निंग उत्तर भारत प्रमुख सुमित शर्मा को सम्मानित करते पूर्व अंतर राष्ट्रीय खिलाडी सतीश कोहली। साथ खड़े पीबीए सचिव अनुपम कुमारिया और डीबीए सचिव रितिन खन्ना।

चैंपियनशिप के बारे में डीबीए सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप में लडक़ों और लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। चैंपियनशिप में 18 जिलों के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप में टीम इवेंट के फाइनल 18 नवंबर को खेले जाएंगे और एकल व युगल मुकाबलों के फाइनल 20 नवंबर को होंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी
प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

चैंपियनशिप के अंतिम दिन विजेताओं को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाली पुरस्कृत करेंगे। चैंपियनशिप के विजेता भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाली 45वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपिनशिप में भाग लेंगे।

आज हुए टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल मुक़ाबलों में अमृतसर ने मोगा को 3-1,लुधियाना ने पटियाला को 3-0,गुरदासपुर ने संगरूर को 3-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में जालंधर ने अमृतसर को 3-0 और गुरदासपुर ने लुधियाना को 3-2 से हरा कर फाइनल में जगह बनायी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *