डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU: लोकल से ग्लोबल स्तर तक इंडस्ट्री-अकादमिक के मिलकर काम करने की अथाह संभावनाएं हैं। दोनों क्षेत्र मिलकर काम कर भी रहे हैं। जरूरत और करीब से काम करने की हैं। यूनिवर्सिटी जालंधर-कपूरथला की इंडस्ट्री जैसे स्पॉर्ट्स, हैंड टूल्स, सर्जीकल टूल्स इंजीनियरिंग, फ़ूड प्रोसेसिंग इत्यादि की जरूरत को समझते हुए कोर्सेज एवं सिलेबस डिज़ाइन करे, तो दोनों को लाभ होगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
यूनिवर्सिटी अधिक से अधिक नॉलेज पार्टनर बनाए। यह विचार आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति नीलकंठ अवध, आई.ए.एस अधिकारी, के हैं। नीलकंठ अवध तकनीकी शिक्षा विभाग एवं पी.डब्ल्यू डी विभाग के सचिव भी हैं। उन्होंने हाल ही में यूनिवर्सिटी कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। मुख्य परिसर में अपनी पहली यात्रा के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी फैकल्टी एवं अधिकारियों से अहम एवं पेंडिंग मुद्दों पर मीटिंग की।
यूनिवर्सिटी मुख्य कैम्पस पहुँचने पर रजिस्ट्रार डा.एस.के.मिश्रा ने विभिन्न विभाग प्रमुख की उपस्थिति में उनका स्वागत किया। कुलपति अवध ने कहा कि यूनिवर्सिटी स्किल एजुकेशन, स्टूडेंट्स को कैसे और अधिक कैपेबल बनाया जा सके, जैसे विषयों पर अधिक काम करने की बात कही। उनके विचार में यूनिवर्सिटी को स्कूलों तक अपनी अधिक पहुंच बनानी होगी।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच के गैप को डाटा के आधार पर एनालाइज कर उसे ख़त्म किया जाए और स्थानीय उद्योग में बारीकी से काम किया जाए। इस बीच उन्होंने यूनिवर्सिटी डीन अकादमिक प्रो (डा.) विकास चावला से यूनिवर्सिटी कैम्पस एवं कॉलेजेस, डीन आर.आई.सी डा. हितेश शर्मा से रिसर्च एवं पी.एच.डी इत्यादि के संदर्भ में जानकारी हासिल की।
उन्होंने कंट्रोलर एग्जामिनेशन से आगामी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी ली। कुलपति अवध ने हर सेक्शन को ट्रांसपेरेंसी से काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स, खासकर हॉस्टल स्टूडेंट्स के लिए नई खरीद की एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत भी की। उन्होंने एम्बुलेंस सेवा 24 * 7 जारी रखने के लिए यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट को बधाई दी।
ਨਛੱਤਰ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਸਦਮਾ, ਪਤਨੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਕੱਲ ਸੀ ਪੁੱਤ ਦਾ ਵਿਆਹ








