Hypocrite Baba: जालंधर का पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध, अश्लील फिल्में बनाकर WhatsApp पर करता था शेयर, हुआ बड़ा खुलासा 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 17 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Hypocrite Baba: जालंधर के एक पाखंडी बाबा की पोल-पट्टी खुल गई। उक्त पाखंडी बाबा का पर्दाफाश ब्रिटेन में उस समय हुआ, जब कुछ लोगों ने पाखंडी बाबा को पकड़ा और असलियत देखा। इसके बाद उक्त पाखंडी बाबा ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में सिख धर्म का प्रचार करने का ढोंग कर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक पाखंडी बाबा का पर्दाफाश हुआ है। ये बाबा महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाता था और उनकी अश्लील फिल्में बना कर आगे शेयर करता था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

बर्मिंघम में गुरुद्वारा अकाल बंगा सामादिक में पंथ संगठनों की एक सभा में पाखंडी बाबा सुरिंदर सिंह उर्फ बाबा फौजा सिंह पुत्र निरभैर सिंह गांव सबाना जिला जालंधर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बाबा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए विदेशों में खोले डेरों को बंद करने व उनका स्वामित्व अकाल तख्त साहिब को सौंपने व दुनिया में किसी भी संस्था और निजी घरों में प्रचार करने से तौबा की है।

बर्मिंघम के सिख पंथक संगठनों और गुरुघर प्रबंधन ने बाबा फौजा सिंह के कुकर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अश्लील फिल्मों को अकाल तख्त साहिब सौंपने की मांग की और देश-विदेश में उनके प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

गौरतलब है कि गांव सभाना स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा की संस्था भी अकाल तख्त साहिब को सौंपी जाएगी। बर्मिंघम के सिख पंथक संगठनों और गुरुघर प्रबंधन ने कहा कि अब बाबा को पंजाब या दुनिया के किसी भी कोने में सिख धर्म के नाम पर प्रचार करने पर बैन कर दिया गया है व उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *