Monkey News: बंदर ने 75,000 रुपए से भरा बैग छीना, 4,000 रुपए फाड़ डाले, 71,000 रुपए के नोट उड़ा दिए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 17 Nov 2022

शिमला। Monkey News: बंदरों के उत्पात के किस्से तो बहुत सुने होंगे, लेकिन क्या बंदर लुटेरा निकलेगा, यह नहीं पढ़ा होगा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh News) की राजधानी शिमला (Shimla News) में कुछ ऐसा ही एक बंदर ने कर डाला। बंदर एक व्यक्ति से 75 हजार रुपए से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद 4000 रुपए बंदर ने फाड़ के फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

शिमला के माल रोड पर एक व्यक्ति के हाथ से बंदर ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग को लेकर बंदर पेड़ पर जा बैठा। उसने बैग से पैसे निकाले और जमीन पर फैंक दिए। जब उक्त व्यक्ति ने पैसे उठाए तो उसमें 71 हजार रुपए ही सही हालत में थे, जबकि 4 हजार रुपए बंदर ने फाड़ दिए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति BSNL ऑफिस के लिए जा रहा था। बिजली का बिल जमा करवाना था। जब तक वह ऑफिस पहुंचते, तब तक बंदर हाथों से नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गया। देखते ही देखते BSNL कार्यालय बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन बंदर अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसने पैसों का बैग नहीं लौटाया। थोड़ी देर बाद सारे पैसे नीचे फैंक दिए।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

दुकानदारों और नगम निगम के कर्मचारियों ने भी बैग वापस लेने के भरसक प्रयास किए, लेकिन बंदर कार्यालय की छत पर जाकर बैठ गया। कुछ नोट उसने फाड़कर नीचे फैंक दिए। 70 हजार रुपए मिल गए, लेकिन 4 हजार रुपए गायब थे, जिसमें कुछ नोट बंदर ने फाड़ दिए।

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *