डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने रिश्वतखोरी के आरोप में थाना सदर के SHO के खिलाफ आज आदेश जारी किया। अमनजीत को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। यह महिला अधिकारी लुधियाना के सराभा नगर थाने में तैनात थी। इस अधिकारी की पोस्टिंग हुए 4 से 5 दिन ही हुए थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
जानकारी के अनुसार थाना स्टेट साइबर क्राइम में पोस्टिंग के समय एक शिकायत की जांच के दौरान इंस्पेक्टर अमनजोत के खिलाफ शिकायतकर्ता से पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त महिला एसएचओ। उनके खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप में जांच चल रही थी। जांच के दौरान उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
जिला पुलिस को भी महिला पर लगे आरोपों की जानकारी नहीं थी और न ही थाने का प्रभार संभालने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। इस मामले में जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने महिला एसएचओ अमनजोत को निलंबित कर दिया है।
ਨਛੱਤਰ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਸਦਮਾ, ਪਤਨੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਕੱਲ ਸੀ ਪੁੱਤ ਦਾ ਵਿਆਹ
https://youtu.be/wMW0G25Suww






