Punjab Politics: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से पंजाब में गठबंधन की कोई संभावना नहीं: Ashwani Sharma

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 517 शब्द|📅 17 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन होने के शिअद नेताओं द्वारा किए जा रहे झूठे प्रचार पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा पंजाब का स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से पंजाब में गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। शिरोमणि अकाली दल के कुछ नेता पंजाब में अपनी साख बचाने के लिए झूठी बयानबाजी करके राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में जब शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया गया था, तब यह राज्य की जरूरत थी और राज्य के हालातों को मद्देनजर तथा पंजाब के हिन्दू-सिख भाईचारे को ताकत देने के लिए मुख्य रख कर भाजपा ने घाटे का सौदा किया था। यह राजनीतिक गठबंधन नहीं बल्कि समाजिक गठबंधन था। लेकिन आज पंजाब की जरूरतें बदल गई हैं।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल हो या कांग्रेस, जनता में इनका रुझान घटा ही नहीं बल्कि लोगों ने इन्हें नकार दिया है। पंजाब में आज जो वर्तमान सरकार है और जिस तरह से पिछले सात महीने से उनका शासन चल रहा है, उससे भी जनता बहुत दुःखी है। मौजूदा पंजाब सरकार के शासन में राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। गैंगस्टर राज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आज पंजाब की जनता भारतीय जनता पार्टी को राज्य में एक विकल्प तथा जरूरत के रूप में देख रहे हैं। जनता की विकास, समरसता, भाईचारे, कानून-व्यवस्था आदि को लेकर जो आकाक्षाएं व इच्छाएं हैं, उन्हें देखते हुए जनता को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी उस पर खरा उतरेगी।

अश्वनी शर्मा ने एक कहावत ‘जिन्ना नहाता ओना पुन्न’ का उदहारण देते कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शिरोमणि अकाली दल के साथ जितना भी गठबंधन चला वो अच्छा रहा। लेकिन अब जनता की नजर और सोच के अनुसार पंजाब में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत विपक्ष के रोप्प में उभर कर सामने आ रही है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी व अन्य पार्टियों का पंजाब में अगर कोई विकल्प बन सकता है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा का शिरोमणि अकाली दल के साथ कोई गठबंधन होने वाला नहीं है।

अकाली दल के नेता अपनी पार्टी का करें फ़िक्र

अश्वनी शर्मा ने अकाली दल के नेताओं को जनता को गुमराह करना बंद करने की सलाह देते हुए कहा कि अकाली दल के नेता अपनी पार्टी का फ़िक्र करें, भारतीय जनता पार्टी की फ़िक्र करने की उन्हें कोई जरुरत नहीं है, क्यूँकि भारतीय जनता पार्टी ने अपना रास्ता चुन लिया है।

जनता को अपना रास्ता खुद चुनने दो कि लोगों ने किसके साथ चलना है। जनता को भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो रुझान व प्यार है उससे अह बात स्पष्ट है कि जनता ने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को आगामी विकल्प के रूप में चुन लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *