Sandhya Devanathan: मार्क जुकरबर्ग ने संध्या देवनाथन को बनाया Meta इंडिया की नई हेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 17 Nov 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sandhya Devanathan: Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने संध्या देवनाथन (Sandhya Devanathan) को भारत के लिए नया हेड और वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। वह 1 जनवरी, 2023 से इस पद का कार्यभार संभालेंगी और मेटा APAC के उपाध्यक्ष डैन नेरी को रिपोर्ट करेंगी। वह अजीत मोहन की जगह लेंगी। मोहन ने इस महीने की शुरुआत में मेटा से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक अजीत मोहन स्नैपचैट (Snapchat) से जुड़ने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

मेटा के मुख्य कारोबार अधिकारी मार्ने लेविन ने बयान में कहा, ‘‘संध्या के पास व्यवसायों को बढ़ाने, असाधारण और समावेशी समूह बनाने, उत्पाद नवाचार चलाने तथा मजबूत साझेदारी बनाने का अनुभव है।” देवनाथन 2016 में मेटा से जुड़ी थीं। उन्होंने सिंगापुर और वियतनाम के कारोबार तथा समूहों के साथ-साथ दक्षिण- पूर्व एशिया में मेटा की ई-कॉमर्स पहल को आगे बढ़ाने में मदद की।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

बता दें कि मेटा ने हाल ही में 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। छंटनी की जानकारी देते हुए मेटा के सीईओ और फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कहा था कि यह मेटा के इतिहास में किए गए बदलावों में यह सबसे कठिन बदलाव है। उन्होंने इस कदम के लिए कर्मचारियों से माफी भी मांगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *