Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट बैठक के बाद सीएम मान ने किए बड़े ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 457 शब्द|📅 18 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: चंडीगढ़ में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई जिसमे भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा अहम फैसले लिए गए है। भगवंत मान ने जानकारी दी कि कि गन्ने की फसल के दाम को लेकर नोटिफिकेशन को हरी झंडी दे दी गई है।

सीएम ने कहा है कि केंद्र सरकार 305 रुपये प्रति क्विंटल देती है और पंजाब सरकार को 50 रुपये और 25 रुपये और जोड़कर गन्ने की कीमत 380 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि 20 तारीख से गन्ना मिलें शुरू हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

उन्होंने बताया है कि दूसरा फैसला यह है कि कॉलेजों में 645 लेक्चरर नियुक्त किए जाएंगे और 16 सरकारी कॉलेजों में प्राचार्यों के पद भरे जाएंगे। कॉलेजों में प्राचार्य पद के लिए आयु सीमा 45 वर्ष से बढ़ाकर 53 वर्ष की गई है। सीएम ने आगे कहा है कि पंजीकृत गौशालाओं के बिजली बिल 31 अक्टूबर तक माफ किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या को खत्म किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार धान खरीद में कोई दिक्कत नहीं आई। मंडियों में कोई हड़ताल नहीं हुई। किसानों को समय पर अदायगी की गई। सीएम ने कहा कि इस बार हमने बाहर से आने वाले धान पर निगरानी रखी, जिस कारण धान खरीद में किसी तरह की शिकायत नहीं आई।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

उन्होंने आगे कहा की कुछ किसान संगठन बार-बार धरने प्रदर्शन कर लोगों को परेशान करते हैं। रास्ते रोक लिए जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों की किसानों के प्रति जो सहानुभूति थी वह कम हो रही है।

सीएम का कहना है कि धान की सीधी बुवाई से किसानों के खाते में सीधे 24.83 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उनका कहना है कि 29335 किसानों को लाभ मिला है। मूंग की फसल का रकबा 50 हजार से डेढ़ लाख तक पहुंच गया। मार्कफेड एजेंसी ने समर्थन मूल्य से ऊपर खरीदी की है। किसानों को 40 करोड़ रुपये और दिए गए हैं और 3400 किसान लाभान्वित हुए हैं।

इसके साथ ही भगवंत मान ने आगे बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के लिए 80 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि 642 मृतक किसानों के परिवारों को सहायता दी जा चुकी है और उन्हें नौकरी दे रहे हैं। सीएम का कहना है कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा है कि किसी भी धर्म को लेकर भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *