डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर, यानी आज दोपहर 12 बजे पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में होगी। इस बैठक में पंजाब के अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान पुरानी पेंशन योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध
जानकारी के मुताबिक पंजाब कैबिनेट इस बार कानून व्यवस्था को लेकर भी अहम फैसले ले सकती है। माननीय सरकार ने 21 अक्टूबर को पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का आदेश जारी किया था और आज इसकी अधिसूचना भी जारी हो सकती है। पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
यहां आपको हम बता दे कि नई पेंशन योजना वर्ष 2004 में लागू की गई है, जबकि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ओपीएस की अदायगी के लिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण के पास जमा 17,000 करोड़ रुपये के कॉर्प्स फंड का प्रयोग कर सकती है, लेकिन इसे हासिल करना पंजाब सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। इस कोष में कर्मचारियों के वेतन का 10 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा पेंशन के लिए बेसिक सैलरी का 14 प्रतिशत हिस्से का योगदान रहता है।
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?








