Punjab Farmers: भगवंत मान के बयान पर भड़के किसान, उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 18 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Farmers: आज चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई जिसमे भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा अहम फैसले लिए गए है। इसके साथ ही भगवंत मान ने किसानों के धरने को लेकर किसान संगठनों पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि कृषि के लिए जो फैसले लिए जाते हैं उन्हें लागू करने के लिए थोड़ा समय लगता है लेकिन कुछ किसान संगठन बार-बार धरने प्रदर्शन कर लोगों को परेशान करते हैं। रास्ते रोक लिए जाते हैं। इससे लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों की किसानों के प्रति जो सहानुभूति थी वह धीरे धीरे कम हो रही है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

लेकिन वहीं दूसरी तरफ सीएम के बयानों का उलटा असर सामने आया है। नतीजन सी.एम. के बयानों के बाद भड़के प्रदर्शनकारी किसानों ने अमृतसर में हाईवे पूरे तरह बंद कर दिया है। किसानों ने कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर धरना लगाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

आपको बता दें किसानों का धरना आज तीसरे दिन भी जारी है। किसानों ने सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा खोल दिया है। पंजाब में 5 जगहों पर किसानों ने धरना लगाया हुआ है। किसान ने पूरी रात धरना लगाया हुआ था। किसानों ने सरकार ने मांग की है जब तक उन्हें लिखित रूप में मांगों को लागू नहीं किया जाता तब तक धरने से नहीं उठेंगे।

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *