डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) और मां चरण कौर (Charan Kaur) UK के लिए रवाना हो गए हैं। मूसेवाला के निधन के बाद वह पहली बार विदेश जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यू.के. में सिद्धू को इंसाफ दिलाने के लिए एक श्रद्धांजलि समारोह रखा गया है। जिसके कारण वह यू.के जा रहे है।
ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध
बताया जा रहा है कि यह समारोह 20 नवंबर, दिन रविवार को रखा गया है। जिसमे सिद्धू के माता-पिता हिस्सा लेंगे। इस समारोह में करीब 2000 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने हाल ही में पंजाब के डीजीपी से मुलाकात कर डीजीपी से न्याय की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पिछले रविवार को घर आए लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है और सभी को अपनी सुरक्षा करनी है। उन्होंने न्याय के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिसके बाद उन्होंने डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?








