Encounter in Punjab: पंजाब में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग, एक घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Encounter in Punjab: पंजाब पुलिस (Punjab Police) और लुटेरे के बीच में लुधियाना (Ludhiana News) में एनकाउंटर में दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। बाद में पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे लुटेरे को काबू कर लिया। उसके पांव में गोली लगी है। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

सिविल अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने साफ कहा है कि जो पुलिस पर गोली चलाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। लुटेरे की शिनाख्त अमृतराज के तौर पर हुई है। उस पर पहले ही हत्या, लूट और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर सिद्धु ने बताया कि 7 नवंबर को कोहाड़ा चौक में स्थित पीएनबी के एटीएम को लूटने का प्रयास हुआ था। इस दौरान लुटेरों ने मशीन को उखाड़ने में नाकामयाब रहने पर उस पर फायर कर दिए थे और फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में वीरवार की देर रात एक आरोपित उदयवीर सिंह को चंडीगढ़ से काबू किया था। उसकी जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने उसके साथी अमृतराज को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

समराला चौक में नरिंदर नगर में पुलिस ने जब काले रंग की फार्च्यूनर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने गाड़ी भगा ली और उसे रोकने के लिए आगे लगाई कार में टक्कर मारकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो उसने आरके रोड पर जाकर पुलिस पर फायर किए और गाड़ी को छाेड़ भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायर किए, जिसमें अमृतराज के पैर में गोली लगी। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Digital Data Protection Bill 2022: लोगों के निजी डेटा के इस्तेमाल पर 250 करोड़ तक का जुर्माना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *