Jalandhar News: जालंधर में पार्षद पति की गिरफ्तारी से गुस्साए कांग्रेसियों ने घेरा पुलिस थाना, मौके पर पहुंचे MLA बावा हैनरी, जबरदस्त हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में कांग्रेसी नेता और कौंसलर के पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस डिवीजन नंबर-8 को घेर लिया है। कांग्रेसी नेता के साथ जालंधर नार्थ के विधायक बावा हैनरी भी पुलिस थाने पहुंचे हैं। रवि सैनी को छुड़वाने को लेकर कांग्रेसी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

आपको बता दें कि जालंधर में वार्ड-3 की पार्षद रिशा सैनी के पति रवि सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रवि सैनी ने सरकारी जमीन को कब्जा किया, उसके बाद गलत खसरा नंबर दिखा कर उसकी रजिस्ट्री करवा ली। इस मामले की जांच के आदेश हुए, तब ये सब सामने आया।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

ज्ञात को इससे पहले दिनेश ढल द्वारा जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते इलाकों में सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग मामले में पार्षद विक्की कालिया और पार्षद दीपक शारदा के परिवारों सहित 3 दर्जन लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करवाई गई थी जिसमें इन लोगों द्वारा सरकारी ग्रांट के गमले का कारनामा उजागर हुआ था। वहीं, इस मामले में जब रिशा सैनी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *