Jalandhar News: जालंधर में पार्षद पति गिरफ्तार, लगा सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में कांग्रेसी नेता और कौंसलर के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कौंसलर पति ने सरकारी जमीन को कब्जा कर उसकी रजिस्ट्री करवा ली। इसकी जांच खुद आम आदमी पार्टी के नार्थ हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल ने पुलिस से करवाई थी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

जानकारी के मुताबिक जालंधर में वार्ड-3 की पार्षद रिशा सैनी के पति रवि सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रवि सैनी ने सरकारी जमीन को कब्जा किया, उसके बाद गलत खसरा नंबर दिखा कर उसकी रजिस्ट्री करवा ली। इस मामले की जांच के आदेश हुए, तब सब सामने आया।

थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी और मौजूदा विधायक बावा हैनरी के करीबी पार्षद पति रवि सैनी को सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में आम आदमी पार्टी के नेता एवं जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से इलाका इंचार्ज दिनेश ढल ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के दिशा निर्देशों के अनुसार अब पंजाब की किसी भी जमीन पर किसी भी नेता का कब्जा नहीं रहेगा।

Jalandhar News: जालंधर में पार्षद पति गिरफ्तार, लगा सनसनीखेज आरोप
पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के साथ पार्षद पति रवि सैनी
ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

ज्ञात को इससे पहले दिनेश ढल द्वारा जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते इलाकों में सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग मामले में पार्षद विक्की कालिया और पार्षद दीपक शारदा के परिवारों सहित 3 दर्जन लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करवाई गई थी जिसमें इन लोगों द्वारा सरकारी ग्रांट के गमले का कारनामा उजागर हुआ था। वहीं, इस मामले में जब रिशा सैनी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

जेल के अंदर VVIP सुविधा, सलाखों के पीछे नेता जी की ‘HOT’ मसाज, VIDEO वायरल

https://youtu.be/SI3bbTuPEs4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *