Mohali News: AIG आशीष कपूर की पत्नी से विजिलेंस द्वारा पूछताश, पूछे कई सवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, मोहाली। Mohali News: आय से ज्यादा संपत्ति रखने और मोहाली में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार AIG आशीष कपूर (Ashish Kapoor) की परेशानियां बढ़ती जा रही है। अब विजिलेंस ने आशीष कपूर की पत्नी कमल कपूर से पूछताछ की है।

शुक्रवार को ढाई घंटे तक पूछताछ के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने उनसे तीस सवाल किए। आखिर में विजिलेंस की तरफ से उन्हें एक प्रोफार्मा सौंपा गया है, जिसे दिसंबर माह तक भरकर वापस देना होगा।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

बताया जा रहा है कि कमल कपूर सुबह 11 बजे विजिलेंस ब्यूरो के सेक्टर-68 स्थित दफ्तर पहुंचीं और दोपहर एक बजे तक उनसे पूछताछ हुई। इसके साथ ही कमल कपूर से पूछताछ के दौरान एक महिला इंस्पेक्टर भी वहां मौजूद थीं। इस दौरान विजिलेंस ने उनकी संपत्ति, घर, बच्चों की पढ़ाई लिखाई के खर्च और अन्य चीजों से संबंधित सवाल किए।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

साथ ही उनकी आय के साधन व बैंक लॉकरों को लेकर प्रश्न पूछे। आखिर में उन्हें एक प्रोफार्मा सौंपा गया। हिदायत दी गई कि उसे भरकर विजिलेंस को सौंप दें। यह पहला मौका है जब विजिलेंस ने एआईजी की पत्नी से पूछताछ की है।

इससे पहले इसी मामले में उन्होंने जिला अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। अदालत ने विजिलेंस ब्यूरो को आदेश दिए हैं कि जब भी उन पर केस दर्ज किया जाए तो तीन दिन पहले उन्हें नोटिस दें।

Digital Data Protection Bill 2022: लोगों के निजी डेटा के इस्तेमाल पर 250 करोड़ तक का जुर्माना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *