Panjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का छात्र हुआ गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Panjab University: चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यूनिवर्सिटी के एक छात्र को टेरर फंडिंग (Terror funding) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपित अर्शदीप विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा और लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का साथी है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इसके साथ ही विदेश में बैठे आइएसआइ के गुर्गे पीयू (PU) स्टूडेंट अर्शदीप के बैंक खाते में रुपये भेज रहे थे।आरोपित युवक पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) चंडीगढ़ में एमए का छात्र है जिसकी पहचान अर्शदीप के तौर पर हुई है जो संगरूर का रहने वाला है। आरोपित को स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबित आरोपित को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

बताया जा रहा है कि आरोपित को दुबई,अमेरिका, फिलीपींस, इटली और मलेशिया में रह रहे पंजाब के मूल निवासी आइएसआइ के लिए फंडिंग और हथियारों की सप्लाई करने का काम करने वाले स्लीपर सेल के जरिए टेरर फंडिंग की जा रही थी। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि अर्शदीप लंबे समय से गोल्डी बराड़ व लखबीर लंडा के संपर्क में था।

Digital Data Protection Bill 2022: लोगों के निजी डेटा के इस्तेमाल पर 250 करोड़ तक का जुर्माना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *