Punjab Farmers: CM मान के बयान पर भड़के किसान, शुरू किया अनशन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab Farmers: मुख्यमंत्री भगवंत मान के किसान संघों पर हमले के बाद किसानों में काफी निराशा है। किसानों के साथ साथ राजनीतिक दलों ने भी मुख्यमंत्री को घेरा है। अपनी मांगों को लेकर गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा ने उग्र संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। इसके साथ ही बीकेयू (BKU) एकता संयुक्त के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनशन शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि किसान पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को आज दोपहर 12 बजे तक मांगों को लागू करने का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है। अगर सरकार दांव खेलना जानती है तो वह भी पीछे नहीं हटेगी। पंजाब सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। पंजाब में 6 जगहों पर किसानों के लगातार मार्च निकाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा था कि प्रदेश में किसानों के धरने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन किसानों का अधिकार है, लेकिन सड़कों पर विरोध करने के बजाय विधायकों और मंत्रियों के चैंबर के बाहर विरोध किया जा सकता है। गौरतलब है कि अलग-अलग जगहों पर किसानों के धरने से आम लोग काफी परेशान हैं। किसान यूनियनों के खिलाफ आम लोगों में काफी रोष है।

Digital Data Protection Bill 2022: लोगों के निजी डेटा के इस्तेमाल पर 250 करोड़ तक का जुर्माना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *