Punjab News: लुधियाना में यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच झड़प, 5 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि लुधियाना के मुल्लांपुर रोड पर बनी यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 5 छात्र बुरी तरह घायल हो गए। घायल युवक लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के झगड़े की वजह इंस्टाग्राम पर किया गया एक कमेंट बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

कॉन्वोकेशन की पोस्ट यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर डाली थी। पोस्ट पर यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों ने कमेंट किया कि पोस्ट ठीक से पोस्ट नहीं की गई है। जिसका विवि में पढ़ रहे मौजूदा छात्रों ने विरोध किया।

विश्वविद्यालय के कॉन्वोकेशन के दौरान पुराने छात्र-छात्राएं डिग्री लेने पहुंचे थे। यूनिवर्सिटी में जूनियर छात्रों से कहासुनी हो गई। इसी बीच 5 पुराने छात्र यूनिवर्सिटी के बाहर जमा हो गए और जूनियर छात्रों से भिड़ गए।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

जूनियर छात्रों की संख्या 30 से 35 बताई जा रही है जो धारदार हथियार और बेसबॉल के बल्ले से लैस थे। देखते ही देखते यूनिवर्सिटी के बाहर रणभूमि बन गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान 4 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान जानू शर्मा, गौरव, मनजीत मट्‌टू, गुरशरन के रूप में हुई है। जानू के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Digital Data Protection Bill 2022: लोगों के निजी डेटा के इस्तेमाल पर 250 करोड़ तक का जुर्माना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *