Punjab News: नशे के ओवरडोज से हुए मौत के मामले में जालंधर का युवक गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, जीरकपुर। Punjab News: हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले की एक युवती की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। पुलिस ने युवती की बहन अमिता के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

मोहाली पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर 2022 को मोहाली पुलिस को जीरकपुर-डेराबस्सी रोड के पास खेतों में खड़ी पोलो कार से एक लड़की की लाश मिली थी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

मृतका की पहचान निशा राणा के रूप में हुई है। युवती कांगड़ा की रहने वाली थी। हालाँकि, वह अपने माता-पिता के साथ डेराबस्सी में रहती थी। पुलिस को दिए बयान में मृतका की बहन ने बताया कि निशा अपने पिता व छोटी बहन सपना के साथ डेराबस्सी में रहती थी। उनकी मां अगस्त 2022 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अपने बेटे के साथ रहने चली गईं।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

जानकरी के मुताबिक निशा विदेश जाना चाहती थी। 15 नवंबर को निशा ने अपनी बहन सपना से कहा कि वह आज रात जालंधर के ट्रैवल एजेंट अजय और मानवजीत सिंह से मिलेंगी। वह काफी समय से उससे मिलने के लिए फोन कर रहा था। दोनों युवक निशा को खरड़ सेक्टर-118 स्थित शांति सागर होटल ले गए, जहां निशा को उन्होंने शराब पिलाई। आरोपितों की पहचान अजय निवासी आदमपुर जालंधर और मानवगीत सिंह निवासी सुलतानपुर लोधी कपूरथला के रूप में हुई है।

इसी बीच शराब और ड्रग्स के ओवरडोज के कारण उनकी मौत हो गई। रात भर दोनों उसे कार में इधर-उधर घुमाते रहे लेकिन इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गए। जीरकपुर थाने में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि निशा की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है।

Digital Data Protection Bill 2022: लोगों के निजी डेटा के इस्तेमाल पर 250 करोड़ तक का जुर्माना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *