Punjab News: श्री दरबार साहिब पर विवादित बयान देने वाला शिवसेना नेता गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 19 Nov 2022

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: श्री दरबार साहिब पर विवादित बयान देने वाले शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष बाल ठाकरे हरविंदर सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शिव सेना बाल ठाकरे पंजाब के उप प्रमुख हरविन्द्र सोनी ने शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद श्री दरबार साहिब संबंधी कुछ आपतिजनक ब्यानबाजी की थी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

सिख संगठन सोनी के विरूद्व एफ.आई.आर.दर्ज करने तथा इसे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 15 नवम्बर को जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर के कार्यालय समक्ष बैठ गए थे और घेराव शुरू कर दिया था। शिवसेना नेता हरविन्द्र सोनी के विवादित बयान के बाद हरविंदर सोनी की गिरफ्तारी को लेकर सिख संगठनों ने एसएसपी कार्यालय (गुरदासपुर) पर धरना दिया।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब निहंग सिंह के कुछ गिरोह सोनी के घर की ओर बढ़े। इस बीच शिवसेना नेता हरविन्द्र सोनी ने माफी भी मांगी लेकिन इसके बावजूद सिख संगठन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे और अपना धरना जारी रखा।

30 घंटे के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद, 16 नवंबर की देर शाम गुरदासपुर पुलिस द्वारा हरविंदर सोनी के खिलाफ धारा 295ए, 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था। परंतु पुलिस ने सोनी को गिरफ्तार करने की बजाए घर मे ही नजरबंद कर रखा था।

जिस पर सिख संगठनों द्वारा शिव सेना नेता हरविन्द्र सोनी को गिरफ्तार न करने पर पुलिस की भी आलोचना की जा रही थी। जिसके चलते आज सिटी पुलिस गुरदासपुर ने हरविन्द्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

जेल के अंदर VVIP सुविधा, सलाखों के पीछे नेता जी की ‘HOT’ मसाज, VIDEO वायरल

https://youtu.be/SI3bbTuPEs4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *