Colonelganj News: महिला सिपाही को WhatsApp पर भेज रहा था अश्लील VIDEO, कांस्टेबल गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गोण्डा। Colonelganj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के गोण्डा (Gonda News) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। गोण्डा के कर्नलगंज (Colonelganj) कोतवाली में तैनात सिपाही रविंद्र रावत ने महिला सिपाही का मोबाइल नंबर एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिया, इसमें अश्लील मैसेज आने से वह परेशान हो गईं। एसपी से शिकायत के बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर शिकायत किया था कि कई दिनों से उसके मोबाइल पर फोन आ रहा है। फोन उठाने पर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। अश्लील वीडियो काल भी आती है। सिपाही ने बताया कि फेसबुक पर मनीषा नाम के ग्रुप पर दीपिका कश्यप नाम से उसके मोबाइल नंबर की आईडी डाली गई थी।

महिला सिपाही के मुताबिक इस पर उसने मोबाइल नंबर बंद कर दिया और दूसरा नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद दोबारा अश्लील काल आने लगी। दूसरे नाम से उसका नंबर डाला गया था। सिपाही की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच की। इसमें कोतवाली में तैनात सिपाही रविंद्र रावत का नाम सामने आया। उसने ही मोबाइल नंबर डाला था।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

आरोप है कि उसने महिला सिपाही को रोककर शिकायत वापस लेने की धमकी दी। महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी सिपाही रविंद्र रावत पर आईटी एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ विनय सिंह ने कहा कि आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *