Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री के क़त्ल करने की साजिश, पढ़े बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Bhagwant Mann: पंजाब में आए दिन लोगों को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। ऐसे ही एक और खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की धमकी दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी की है जिसमे उन्होंने कहा है कि अगर कोई मुझे भगवंत मान के विदेश दौरों की ‘अग्रिम’ जानकारी देगा, तो उसे मेरी तरफ से एक लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बहुत बार बेअदबियां हुई हैं। लेकिन भगवंत मान इसमें कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने सत्ता में आने से पहले यह दावा किया था कि बेअदबियां करने वालों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलेगी। परन्तु अभी तक बेअदबियां करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही किसी को अभी तक सजा मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: महिला सिपाही को WhatsApp पर भेज रहा था अश्लील VIDEO

इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने कहा कि सिर्फ खालिस्तान ही ऐसी हरकतें रोक सकता है इसलिए जिनको सरकार उनके अपराधों की सजा नहीं दे पा रही है हम उनको सजा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बरगाड़ी कांड में बेअदबी के आरोपियों को सजा दिलाने में सहयोग करने वाले हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी भाइयों का साथ दिया, मान सरकार और डी.जी.पी. यादव द्वारा उन पर और उनके परिवारों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *