Jalandhar News: जालंधर के बस्ती नौ में अवैध फैक्ट्री और ब्रैंडरथ रोड पर बन रही अवैध दुकानों का ATP ने काम रुकवाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर की बिल्डिंग ब्रांच ने सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाके में हो रहे निर्माण कार्यों को रुकवा दिया। माना जा रहा है कि मौके पर इन इमारत के मालिकों ने नक्शा और सीएलयू से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

 

नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर एमटीपी नीरज भट्टी और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने आज शहर के अंदरूनी इलाको में निर्माण कार्यों को रुकवाया। इसके बाद इन इमारत मालिकों से नक्शे और दस्तावेज मांगे गए। लेकिन इनके पास मौके पर कोई नक्शा नहीं था।

निगम अफसरों के मुताबिक बस्ती नौ में केजी पैलेस के साथ 234 बस्ती नौ में फैट्री बन रही थी। बिना किसी नक्शे के ही इमारत मालिक ने ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर की छत डाल ली है। एटीपी ने इस पर काईवाई के लिए उच्च अधिकारियों से परमीशन मांगी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

उधर, नगर निगम की टीम ने ब्रैंडरथ रोड पर कला मंदिर के साथ अरमान नामक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से दुकान बनाई जा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने काम रुकवा दिया।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *