Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेसी नेता की अवैध कालोनी पर नगर निगम ने चलाई डिच, FIR दर्ज करवाने की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश एक्शन में है। कमिश्नर के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने आज सुच्ची पिंड स्थित रेलवे लाइन के पास काटी गई अवैध कालोनी पर डिच चला दी। इसके साथ ही निगम कमिश्नर ने उक्त कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने को कहा है। कालोनी किसी कांग्रेसी नेता की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत और एमटीपी नीरज भट्टी ने अवैध कालोनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम तैयार की। उक्त अवैध कालोनी पर कार्ऱवाई के लिए एटीपी रवि शर्मा और उनकी टीम ने कार्रवाई की।

नगर निगम के अफसरों ने बताया कि सुच्ची पिंड के पास रेलवे लाइन के नजदीक विरदी जठेरे का स्थान है। इसके पास ही अवैध रूप से कालोनी काटी गई थी। इसकी शिकायत कमिश्नर के पास आई थी। शिकायत के आधार पर उक्त अवैध कालोनी में डिच चलाई गई। अवैध कालोनी में बनाई गई सड़कें उखाड़ दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध कालोनी किसी कांग्रेसी नेता की बताई जा रही है। नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने कहा है कि अवैध कालोनियां और अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बरदाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि उक्त कालोनाइजर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *