Punjab Farmers: मुख्यमंत्री के खिलाफ धरना दे रहे किसान नेता की बिगड़ी तबीयत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab Farmers: सरकार द्वारा मांगे न मानने पर किसानों के धरने का आज छठा दिन है। वहीं दूसरी तरफ जानकारी मिली है कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल कम हो गया है जिसके कारण उनको अस्पताल दाखिल करने की भी सलाह दी है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनको हार्ट अटैक आने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने डॉक्टर्स द्वारा दी गई दवाइयां लेने को भी मना कर दिया गया है। उनका कहना है कि जब तब किसानों की मांगो नहीं मानी जाती तब तक आमरण व्रत जारी रहेगा। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमे भगवंत मान ने किसानों के धरने को लेकर किसान संगठनों पर निशाना साधा था।

ये भी पढ़ें: महिला सिपाही को WhatsApp पर भेज रहा था अश्लील VIDEO

उन्होंने कहा कि कृषि के लिए जो फैसले लिए जाते हैं उन्हें लागू करने के लिए थोड़ा समय लगता है लेकिन कुछ किसान संगठन बार-बार धरने प्रदर्शन कर लोगों को परेशान करते हैं। रास्ते रोक लिए जाते हैं। इससे लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों की किसानों के प्रति जो सहानुभूति थी वह धीरे धीरे कम हो रही है।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *