Punjab News: संगरूर, मलोट, मानसा और लुधियाना में 3 दिसंबर को दिव्यांग दिवस के अवसर पर लगेंगे विशेष ऋण शिविर- डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने विकलांग संघ द्वारा लम्बे समय से चली आ रही ऋण सम्बन्धी माँग को पूरा करते हुए दिव्यांग व्यक्तियों को ऋण देने के लिए 3 दिसंबर को दिव्यांग दिवस के अवसर पर विशेष ऋण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांग वर्ग की माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनका समाधान तलाशने के लिए प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक और कदम उठाते हुए राज्य सरकार द्वारा पंजाब के जिस व्यक्ति के पास 40 प्रतिशत या उससे अधिक का विकलांगता प्रमाण पत्र है, को ऋण देने के लिए 3 दिसंबर को विशेष ऋण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि ऋण लेने का इच्छुक दिव्यांग व्यक्ति जो पंजाब राज्य का स्थायी नागरिक हो, अपना वोटर कार्ड, आधार कार्ड, यू.डी.आई. कार्ड, जमाबंदी सम्बन्धी गारंटी आदि दस्तावेज़ जि़ला कल्याण अधिकारी अथवा अनुसूचित जाति निगम के कार्यालय में जमा करवा सकता है।

ये भी पढ़ें: महिला सिपाही को WhatsApp पर भेज रहा था अश्लील VIDEO

कैबिनेट मंत्री ने दिव्यांग वर्ग से अपील की कि वह अपना कारोबार शुरू करने के लिए ऋण लेकर इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांग वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

दिव्यांगजनों को जीवन में सक्षम बनाने के लिए 3 दिसंबर 2022 को दिव्यांग दिवस के अवसर पर संगरूर, मलोट, मानसा और लुधियाना में बैंक ऋण देने सम्बन्धी शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं। इन ऋण शिविरों में ऋण लेने सम्बन्धी शर्तें पूरी करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों को ऋण मुहैया करवाए जाएंगे।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *