Crime News: सोहाना नर्स मर्डर केस में बर्खास्त ASI का नाम आया सामने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Crime News: हाल ही में नसीब नाम की 23 वर्षीय युवती का शव सोहाना गांव के एक तालाब के पास संदिग्ध हालत में मिला था। पंजाब पुलिस के निलंबित एएसआई, फेज-8 थाने में तैनात निलंबित एएसआई, जिनके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले लंबित हैं उसने शव को फेंककर फरार हो गया था।

सोमवार को मामले की जांच के दौरान सोहाना पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें एक युवक सामने बैठी एक लड़की के साथ एक्टिवा पर नजर आ रहा है। थाना सोहाना के एसएचओ गुरचरण सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में स्पष्टता नहीं होने के कारण एक्टिवा चालक के चेहरे की पहचान नहीं हो सकी है। जिसके बाद फेशियल रिकग्निशन के लिए एक्सपर्ट्स की मदद ली गई।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इसके साथ ही सीसीटीवी में दिख रही लड़की एक्टिवा के स्टेयरिंग व्हील पर मुंह के बल क्यों लेटी थी, इस बात पर पुलिस को पहले शक हुआ। तभी यह युवक उसके पास तालाब के पास पहुंचा और उसे वहीं फेंक कर वहां से फरार हो गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है कि नसीब की मौत गले की हड्डी टूटने से हुई थी। उसका गला घोंटा गया था, जिस वजह से गले की हड्डी टूट गई थी। आरोपित रशप्रीत सिंह मोहाली के सेक्टर-80 परिवार के साथ रहता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित रशप्रीत सिंह मृतका नसीब के साथ रिलेशनशिप में था। रशप्रीत पहले से शादीशुदा था जिसकी जानकारी नसीब को नहीं थी। पुलिस को मृतका नसीब के मोबाइल से दोनों की चैटिंग मिली है, जिससे उनके रिलेशनशिप का खुलासा हुआ है। वहीं, रशप्रीत ही एक्टिवा पर उसका शव छप्पड़ के पास फेंक कर गया था, जिसका खुलासा सीसीटीवी कैमरे में हुआ था।

फरार रशप्रीत की तलाश में पुलिस लगातार इलाके में छापेमारी भी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक नसीब अपनी शिमला निवासी सहेली के साथ सोहाना के एक पीजी में रहती थी। उसने अपने दोस्त को बताया था कि उसका एक रिश्तेदार बीमार है, जिसे वह दवा देने जा रही है और उसके बाद नसीब ने फोन उठाना बंद कर दिया।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *