Punjab News: विधानसभा मामले को लेकर बढ़ा विवाद, पंजाब के सभी राजनीतिक दल हुए एकजुट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: हरियाणा को चंडीगढ़ में विधानसभा जमीन दिए जाने देने का मामला दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि पंजाब के सियासी दल इस मसले पर एक हो गए हैं।

पंजाब सरकार, अकाली दल, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियां चंडीगढ़ को लेकर एकजुट होकर एक सुर में बात कर रही है। उन्होंने चंडीगढ़ पर पंजाब का हक बताया और हरियाणा को जमीन देने के प्रस्ताव का विरोध जताया।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इसी के साथ ही भाजपा नेता अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) ने हरियाणा को बेवाक जवाब देते हुए कहा कि अगर हरियाणा विधानसभा के लिए अलग से जमीन चाहिए तो वह कहीं ओर जमीन ढूंढ लें। आपको बता दे कि हरियाणा की नई विधानसभा के लिए रेलवे स्टेशन से आइटी पार्क को जाने वाले रोड पर दस एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव है।

आम आदमी पार्टी ने इसपर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है, इसलिए हरियाणा को किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ में अपनी अलग विधानसभा बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

उन्होंने ट्वीट जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। हरियाणा को नई विधानसभा के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। हरियाणा को पंचकूला, करनाल या किसी अन्य जगह पर अपनी विधानसभा बनानी चाहिए। चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह हरियाणा के प्रस्ताव को स्वीकार न करें। बाजवा ने अपने पत्र में लिखा कि यह फैसला आग से खेलने जैसा साबित होगा और दो दशकों में हजारों बेगुनाहों की जान कुर्बान करने के बाद हासिल हुई शांति को खतरे में डालने वाला होगा।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *